हाँ, कुछ हद तक, क्योंकि जिस वस्तु को बनाने में मानव ने मशीन का उपयोग किया है, वह कहीं न कहीं पर्यावरण को हानि पहुंचाती है, लेकिन अधिकांश अध्ययनों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन आमतौर पर पेट्रोल और डीज़ल वाहनों की तुलना में अपने जीवनकाल में कम प्रदूषण करते हैं। इसलिए सरकार भी इस तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है।

EV से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव

1. बैटरी निर्माण - EV बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट और निकेल जैसी धातुओं का उपयोग होता है। इन खनिजों के खनन से भूमि का क्षरण होता है। जल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है। जो कि सबसे बड़ी समस्या हैं।

2. बिजली उत्पादन - यदि EV को चार्ज करने वाली बिजली कोयले जैसे जीवाश्म ईंधन से बनती है, तो अप्रत्यक्ष रूप से कार्बन उत्सर्जन होता है।

3. बैटरी निपटान - पुरानी बैटरियों का सही तरीके से रीसाइक्लिंग न होने पर पर्यावरणीय जोखिम पैदा हो सकते हैं। क्योंकि पुरानी बैटरियों से निकलने वाला पदार्थ से पर्यावरण को प्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचती हैं।

EV के पर्यावरणीय लाभ

1. शून्य टेलपाइप उत्सर्जन - EV चलाते समय धुआँ नहीं छोड़ते, जिससे शहरों में वायु प्रदूषण कम होता है।

2. कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन - पूरे जीवनकाल में अधिकांश EV पेट्रोल और डीज़ल वाहनों की तुलना में कम CO₂ उत्सर्जित करते हैं।

3. नवीकरणीय ऊर्जा के साथ बेहतर परिणाम - यदि चार्जिंग, सौर या पवन ऊर्जा से हो, तो पर्यावरणीय लाभ और बढ़ जाते हैं।

निष्कर्ष - इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह "प्रदूषण-मुक्त" नहीं हैं, क्योंकि बैटरी निर्माण और बिजली उत्पादन का पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है। फिर भी, वर्तमान जानकारी के आधार पर EV आमतौर पर पारंपरिक पेट्रोल और डीज़ल वाहनों की तुलना में पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं, खासकर जब उनकी चार्जिंग स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से की जाए।